Mustard Variety:-अधिक पैदावार करने के लिए एक्सेना एग्रिसाइंस की इस सरसों किस्म की बुआई करें

Mustard Variety सरसों की बिजाई करने का समय शुरू हो चुका है। सरसों की बजाई आप पूरे अक्टूबर कर सकते हैं। लेकिन मध्य अक्टूबर इस सरसों किस्म की बिजाई करने का सबसे सही समय है। कुछ किसान भाई सरसों की बजाई कर चुके हैं। तथा कुछ अभी करने वाले है। जिन किसान भाइयों ने सरसों की बिजाई करनी हैं, और एक अच्छी किस्म की तलाश कर रहे हैं। वह एक्सेना एग्रीसाइंस की AHBJ–7044 सरसों किस्म का चुनाव कर सकते हैं। सरसों की यह किस्म पिछले कई सालों से किसानों को अच्छी पैदावार निकाल कर दे रही है।

Mustard Variety
Mustard Variety

AHBJ–7044 सरसों किस्म की विशेषताएं
AHBJ–7044 सरसों किस्म की औसत पैदावार
AHBJ–7044 सरसों किस्म का बजाई समय
AHBJ–7044 सरसों किस्म का बीज मूल्य

Mustard Variety: AHBJ–7044 सरसों किस्म की विशेषताएं

Mustard Variety AHBJ–7044 एक्सेना एग्रीसाइंस की एक काली सरसों की हाइब्रिड किस्म है। इस किस्म की लंबाई 5 से 6 फीट तक हो जाती है। यह किस्म सफ़ेद रतुए और अन्य फंगस रोगों के प्रति सहनशील है। इस किस्म में तेल की मात्रा भी अन्य किस्मों के मुकाबले अधिक होती है। इसमें 42% से 43% तक तेल मात्र होती है। इसकी फलियां मोटी होती है। जिससे यह झड़ने के प्रति सहनशील है।

AHBJ–7044 सरसों किस्म पकाने का समय

सरसों की ये किस्म पकाने में लगभग 120 दिन से 125 दिन का समय लेती है

AHBJ–7044 सरसों किस्म की औसत पैदावार

सरसों की यह किस्म 12 से 14 कुंतल तक औसत पैदावार आसानी से निकाल कर देती है। सरसों की पैदावार आपकी मिटटी और आप खेत में किस प्रकार खाद प्रबंधन करते हो इन बातों पर निर्भर करता है।

AHBJ–7044 सरसों किस्म का बजाई समय

सरसों की इस किस्म की बिजाई आप सभी प्रकार की मिट्टी में कर सकते हैं। इसकी बिजाई का सही समय 10 अक्टूबर से लेकर 31 अक्टूबर तक का रहता है। लेकिन यादि आप बाद में बजाई करते हैं तो आप इसकी बिजाई 15 नवंबर तक भी बजाई कर सकते हैं।

AHBJ–7044 सरसों किस्म का बीज मूल्य

Mustard Variety सरसों की इस किस्म का प्रति एकड़ 1 किलोग्राम बीज प्रयोग किया जाता है। इसके एक किलोग्राम बीज की कीमत 900 से 1000 रुपए के लगभग आसानी से मिल जाता है। आपको यह किसी भी बीच विक्रेता से आसानी से मिल जाएगा अलग-अलग राज्यों में बीज मूल्य का अलग-अलग हो सकता है।

अगर किसी किसान भाई ने AHBJ–7044 सरसों किस्म की बिजाई की है। और इसने आपको कैसी पैदावार निकाल कर दी है। तो आप इसके बारे में कमेंट करके जरूर बताएंMustard Variety

Leave a Comment