जल भराव वाले क्षेत्रों में हलचल मचाएगी गन्ने की ये किस्म 

इस किस्म में कल्लों का फुटाव ज्यादा होता है। ये किस्म गिरने के प्रति सहनशील है। 

गुड़ बनाने और रस निकालने के लिए ये गन्ना सबसे उपयोगी रहती है। 

COLK-15466 गन्ना किस्म सबसे अच्छी किस्म बताई जाती है 

इस किस्म में शर्करा की मात्रा 17.5 प्रतिशत तक पाई जाती है।

 पोका बोईंग और लाल सड़न जैसे रोगों के प्रति ये गन्ना किस्म सहनशील है।

 इस गन्ना किस्म की पैड़ी में भी अधिक फुटाव देखने को मिलता है।

 इस किस्म की मोटाई कम रहती है, और इसकी लंबाई भी ठीक ही रहती है।

 यह गन्ने की किस्म 10 महीने में पक कर तैयार हो जाती है।

 इसके अगोला गहरे हरा रंग का होता है। ये गन्ना किस्म जल भराव वाले क्षेत्र के लिए सबसे अच्छी मानी जाती है। 

अधिक पानी का इस किस्म के ऊपर कोई प्रभाव नहीं पड़ता और ये किसानों को अच्छी पैदावार निकाल कर देती है।