18 से 24 फुट लंबाई वाले गन्ने की किस्म के बारे में जानें

06/12/2023

image credit google

CO-8005 गन्ना किस्म महाराष्ट्र की गन्ना किस्म मानी जाती है। ये एक रोग रहित गन्ना किस्म है। 

इसमें पोका बोइंग या टॉप बोरर जैसे रोगों की कोई दिक्क्त नहीं रहती।

 जिसका अगोला गहरे हरे रंग का होता है। इस गन्ने की लंबाई 18 से 24 फुट तक हो जाती है। 

इस गन्ने की सबसे बड़ी दिक्क्त गिरने की है। इस किस्म को आपको गिरने से बचाना होता है। 

इस किस्म की पोरी की लंबाई 8 से 10 इंच तक हो जाती है। इस किस्म की पोरी मोटी भी अधिक होती है।

 इस किस्म की बिजाई आप महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, गुजरात, यूपी आदि राज्यों में मुख्य रूप से कर सकते हैं।

 गन्ने की इस किस्म से आप कम लागत में भी अधिक उपज ले सकते हैं।

 इसमें आपको समय पर बिजाई और खाद समय पर डालना है।

 बाकी इसमें किसी तरह का कोई रोग नहीं लगता। इसलिए छिड़काव का खर्च बच जाता है।